पनकी थाना क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गैस प्लांट चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने शनिवार रात 9 बजे बताया कि, मृतक बाइक लेकर गलत साइड से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फरार चालक की तलाश की जा रही है।