कोल: गभाना हाइवे पर मिला गंभीर रूप से घायल अज्ञात व्यक्ति, एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया गया, डॉक्टरों ने किया एडमिट
Koil, Aligarh | May 18, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के गभाना महरावल हाईवे की है। जहां सड़क पर गंभीर रूप से घायल अज्ञात व्यक्ति मिला। राहगीरों के द्वारा सूचना इलाका पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए रविवार की रात करीब 11:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा।