दादरी: ग्रेटर नोएडा के इको विलेज सोसाइटी में बिजली न आने पर जमकर चले लाठी-डंडे
ग्रेटर नोएडा के इको विलेज सोसाइटी में गुरुवार की रात 11 बजे हुई इस घटना में अचानक सोसाइटी की जब बिजली चली गई। रेजिडेंट्स ने फैसिलिटी टीम से इस बारे में पूछताछ की तो बात बिगड़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि फैसिलिटी टीम ने सभी गार्डों को बुला लिया। गार्डों ने लाठी-डंडों से रेजिडेंट्स पर हमला कर दिया। इस हमले में कई रेजिडेंट्स को चोटें आईं।