प्रहलाद घाट स्थित तेलिया नाले के पास सवारी बैठाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी
वाराणसी आदमपुर थाना अंतर्गत प्रहलाद घाट स्थित तेलिया नाले के पास सवारी बैठाने को शनिवार शाम 6 बजे पत्थरबाजी हो गई। पत्थर बाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें बताया जा रहा है कि सवारी बैठाने को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। जिसके बाद पत्थरबाजी करने लगें। इसके पहले भी कुछ महीना पहले सवारी बैठाने को लेकर दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई थी।