पताही: पताही प्रखंड कृषि भवन में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया, किसानों को रबी की फसल से संबंधित जानकारी दी गई
पताही प्रखंड के कृषि भवन सभागार में मंगलवार को कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल पताही पूर्वी पंचायत के किसानों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुजीत कुमार राम एवं पैक्स अध्यक्ष आलोक रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।चौपाल में रबी की फसल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।