कोयलांचल नगरी बिजुरी में छठ पर्व के अवसर पर सोमवार को 5 बजे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी तालाब पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार सहित पूरे नगर के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर सुरक्षा को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए थे पुलिस बल और नगर पालिका की टीम मौके पर उपस्थिति रही।