गुरुग्राम: कश्मीर में आतंकी हमले के विरोध में संगठनों ने किया पुतला दहन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ जनसेवा एवं सांस्कृतिक चेतना मंच ने खांडसा रोड में हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन और पैदल मार्च निकाला और उन आतंकवादियों एवं उनके आकाओं को चुन चुन कर गोली का जवाब बम-बारूद से देने की अपील सरकार से की गई। साथ ही इन इस्लामिक आतंकियों को पनाह और संरक्षण देने वालों को सबक सिखाने की अपील की l