इटकी: इटकी में सड़क हादसा: मलार पुल के पास बाइक की टक्कर से युवक का पैर क्षतिग्रस्त, रिम्स रेफर
Itki, Ranchi | Mar 29, 2026 इटकी थाना एनएच-43 रांची-गुमला मार्ग पर मलार पुल के समीप रविवार रात करीब 8 बजे बाइक की चपेट में आने से झिंझरी निवासी राजा गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इटकी पुलिस (ASI किरण बारला) ने 108 एम्बुलेंस से घायल को रिम्स भेजा। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले अवशेषों के आधार पर नगड़ी टोल प्लाजा से दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है।