तिलहर: कटरा थाना क्षेत्र में लाल पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पर डीसीएम का टायर फटने से पलटी, 3 लोगों को आई मामूली चोटें
दरअसल घटना कटरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित लाल पेट्रोल पंप के पास की है। डीसीएम चालक साजिद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बरेली से कपड़ा लेकर गाजीपुर जा रहा था। इसी दौरान शनिवार सुबह लाल पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही डीसीएम का पीछे का टायर फट गया। इसके बाद डीसीएम अनियंत्रित हो गई और नेशनल हाईवे पर डिवाइड के किनारे पलट गई।