हरदा: हरदा में स्कूटी से पशु मांस बेच रही थी महिला, डिक्की से साढ़े चार किलो मांस जब्त, मामला दर्ज
Harda, Harda | Nov 29, 2025 सिटी कोतवाली पुलिस ने बंगाली कॉलोनी निवासी महिला को फरहत सराय के पास रोक लिया। महिला को थाने लाकर उसकी स्कूटी की डिक्की की जांच की गई। आज 29 नवंबर सुबह 11: 30 बजे थाना प्रभारी सुरेश कालभोर ने बताया कि महिला के खिलाफ मध्यप्रदेश कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है।