बखरी: बखरी व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता रामशरण राय उर्फ मिंटू के असामयिक निधन
बखरी व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता रामशरण राय उर्फ मिंटू के असामयिक निधन की खबर मिलते ही बखरी के अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चले की शनिवार की दोपहर बखरी कोर्ट से न्यायिक कार्य निष्पादित कर अधिवक्ता वापस बेगूसराय जा रहे थे, रास्ते में खम्हार ढाला के समीप बाइक के आमने-सामने की टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।