चैनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से बिजली चोरी के मामले में 186246 रूपए का जुर्माना लगाकर थाना में केस दर्ज किया गया है। आज शनिवार को 5:30 बजे विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो गांवों से दो लोगों को बिजली चोरी करने के मामले में पकड़ा गया।