रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर चिल्फी घाट में रविवार की शाम 06:30 बजे से करीब तीन घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बन गयी है। लंबे समय तक वाहनों की लाइनें दोनों ओर कई किलोमीटर तक फंस गईं, जिससे राहगीरों और स्थानीय यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी अनुसार घाट में अलग-अलग जगह पर चार ट्रक खराब पड़ी हुई है जिसके कारण घाट में लंबा जाम लग गया है।