जांजगीर: कलेक्टर ने जांजगीर और पेण्ड्री में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण
जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विधानसभा जांजगीर-चांपा अंतर्गत जांजगीर एवं पेण्ड्री में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन, प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन और फॉर्म प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।