कसडोल: कसडोल महानदी किनारे तरबूज की खेती से किसानों की बदली किस्मत, मिठास विदेशों तक पहुंची
छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी अब सिर्फ प्यास बुझाने का ही जरिया नहीं रही, बल्कि किसानों की तकदीर भी संवार रही है। बलौदाबाजार जिले में महानदी के किनारे उगने वाले तरबूज अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक अपनी मिठास फैला रहे हैं। खास बात यह है कि दुबई जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी यहां के तरबूज की जबरदस्त मांग है। जिले के कसडोल ब्लॉक में महानदी के किनारे रेत