बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान बिजली चोरी के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध बारुण थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।मिली जानकारी के अनुसार सहसपुर गांव निवासी राजदेव सिंह के विरुद्ध कनीय विद्युत अभियंता अजीत रंजन ने बिजली चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है।