नगर मुख्यालय में बुधवार को शाम करीब 4 बजे मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ, जिला इकाई बालाघाट की जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर मंथन किया गया तथा मंदसौर में संपन्न महाअधिवेशन की जानकारी सदस्यों को दी गई। साथ ही परिचय पत्र वितरण और आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक मे पेंशनर्स के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।