मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की थाने के अंदर पिटाई पर किया प्रदर्शन
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव की थाने के अंदर पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को सुबह 11:30 बजे कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों के खिलाफ जो दोषी हैं उन पर कठोर कार्रवाई की मांग किया। दो दिनों पूर्व थाने के अंदर अंकित यादव की बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई थी।