आरा: चौकीपुर गांव में जमीन के विवाद में एक युवक को व्यक्ति ने चाकू मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Mar 14, 2024 चौकीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को व्यक्ति ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में जख्मी करन पासवान ने बताया कि जमीन को लेकर गांव के ही नंजी पासवान से विवाद हुआ। जिसमें चाकू मारकर जख्मी कर दिया, साथ में कुछ अन्य लोग भी थे जो इस घटना संलिप्त है।