अलवर: मोबाइल लूट प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने भगत सिंह सर्किल से किया गिरफ्तार
Alwar, Alwar | Jun 21, 2024 अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले मे फरार चल रहे आरोपी करनैल सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी दादर को बापर्दा गिरफ्तार किया है। ASI रघुवीर सिंह ने बताया कि 2 जून 2024 को परिवादी ने मोबाइल लूट का प्रकरण दर्ज कराया था। प्रकरण में एक आरोपी सोहन सिंह को पूर्व मे गिरफ्तार कर लिया गया था। अब फरार चल रहे आरोपों को भगत सिंह सर्किल से गिरफ्तार किया है।