बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बघारा में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बालू लदे एक ट्रैक्टर ने पीछे से टीवीएस बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रमोद कुमार दास और कलीम अंसारीघायल हो गए।