सहारनपुर के चिलकाना-फिरोजाबाद मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बरातियों को लेने जा रही एक बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में बस के परिचालक शाह हारून (55) की करंट लगने से मौत हो गई। यह बस यूनियन की गाड़ी गांव फिरोजाबाद में बरातियों को लाने जा रही थी।