चकिया गांधी पार्क परिसर में शनिवार रात्रि 08 बजे को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के व्यवसायी पॉपुलर मेडिकल स्टोर के मालिक रोहिताश पाल रोमी की मृत्यु के बाद एक शोकसभा आयोजित की गई। व्यापारी नेता शुभम मोदनवाल के नेतृत्व में समाजसेवी एवं व्यापारियों ने यह शोकसभा आयोजित की। इसमें उपस्थित लोगों ने जिला प्रशासन से रोमी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।