लंभुआ: प्रतापपुर कमैचा में खाद की किल्लत से किसान परेशान, गोदामों के चक्कर काटने को मजबूर
धान की खेती के इस महत्वपूर्ण दौर में किसानों को खाद की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। समय पर खाद न मिलने के कारण किसान गोदामों और वितरण केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बावजूद इसके, उन्हें निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। साधन सहकारी समिति प्रतापपुर कमैचा से लेकर अन्य वितरण केंद्रों तक किसान दिनभर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो रही।