नवादा: नवादा में कैंडल मार्च निकाला गया, 12 जनवरी को सड़क दुर्घटना में शिक्षकों की हुई थी मौत, मुआवजा की मांग
नवादा की सड़कों पर कैंडल मार्च निकाला गया है। आम आदमी सहित अन्य लोगों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया है। 12 जनवरी को सड़क दुर्घटना हुई थी। एक शिक्षक कुंदन प्रभात की की ऑन द स्पॉट मौत हुई थी। दूसरे शिक्षक आलोक कुमार चंद्रवंशी की इलाज के दौरान 17 जनवरी को जान चली गई थी। लोगों में बालू माफिया के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।