पुनासा: ओंकारेश्वर में विकास के कारण जमीनों के दाम बढ़े, आज से लागू होंगी नई दरें
जिले की जमीनों के दाम 10 से 40 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। यह दरें जमीनों के विकास कार्य को देखते हुए तय किए गए हैं। जमीनों के दाम में सबसे ज्यादा उछाल तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आया है। क्योंकि वहां निवेशकों की सबसे ज्यादा नजर हैं। ओंकारेश्वर व उसके आसपास के गांवों में तेजी से होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट और टाउनशिप बस रही हैं।जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे की है