खुरई: शहरी थाना के दलपतपुर गांव से 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची लापता, परिजनों ने थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
Khurai, Sagar | Jul 7, 2024 शहरी थाना क्षेत्र के दलपत पुर गांव निवासी महिला शारदा सौर ने आज शाम लगभग 5 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 12 वर्षीय बेटी वंदना आज सुबह लगभग 10 बजे से लापता हो गई। उसने बताया कि वह सुबह लगभग 10 बजे खाना बना रही थी उसकी बेटी शारदा खाना खाकर पानी पीने बाहर निकली तो वापिस नहीं आई। उसने आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया लेकिन नहीं मिली तो रिपोर्ट दर्ज कराई।