सक्ती जिला के ग्राम पंचायत मल्दा के गौठान परिसर में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों ने श्रद्धा भाव से गौ माता की पूजा-अर्चना कर दाल-चावल एवं विविध पकवानों का भोग लगाया। इस अवसर पर ग्राम के पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधि, महिलाएँ और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत ग्राम की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की गई।