मुरैना नगर: शिकारपुर फाटक से ₹5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 8 आपराधिक मामलों में था वांछित, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
मुरैना स्टेशन रोड थाना पुलिस ने 6 माह से फरार 5 हजार के इनामी आरोपी शिवा उर्फ शिवप्रताप तोमर को शिकारपुर फाटक से गिरफ्तार किया।आरोपी पर हत्या सहित 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं,उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा राउंड बरामद हुआ।पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।कार्रवाई में प्रभारी सहित टीम की सराहनीय भूमिका रही।