शाजापुर: बरनावद के ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन
शाजापुर जिले के ग्राम बरनावद के ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में दिया ज्ञापन। ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के दबंग लोगों द्वारा खेत पर आने जाने वाले रास्ते पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया।