पिछोर: पिछोर के लहर्रा गांव में ट्रक-मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर मौत
ग्राम लहर्रा में आज मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।बागेश्वर धाम जा रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल को सामने से आ रहे एक ट्रक ने कुचल दिया,दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार।पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई हैं।