हरदा: पिछले 24 घंटों में जिले में 5.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई
Harda, Harda | Sep 15, 2025 जिले में गत चौबीस घंटों में 5.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। आज 15 सितंबर शाम 5 बजे अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 0 मि.मी., टिमरनी में 0 मि.मी., खिरकिया में 25.8 मि.मी., सिराली में 0 मि.मी. तथा रहटगांव में 0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 1036.9 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है।