दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना के बांस पहाड़ी गांव में एक महिला आग में झुलस गई जिसका नाम फुलेश्वरी देवी है। आग सेकने के दौरान यह घटना घटी। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आज शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के करीब दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।