टोंक: राजकीय विद्यालय कोठीनातमाम में हवाई हमले और आगजनी की घटना को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने की मॉक ड्रिल
Tonk, Tonk | May 31, 2025 टोंक जिला प्रशासन व पुलिस ने शनिवार शाम करीब 5:00 बजे शहर के राजकीय विद्यालय कोठी नातमाम में हवाई हमले के बाद हुई आगजनी की घटना को लेकर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आगजनी की घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस,आरएसी,होमगार्ड ,अग्निशमन के वाहन, मेडिकल की टीम एंबुलेंस सहित सभी तुरंत मौके पर पहुंचे।