टोंक: देवली भाची में ट्रक की टक्कर से एक किसान की हुई मौत, सआदत अस्पताल में पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
Tonk, Tonk | May 31, 2025 टोंक बरौनी थाना क्षेत्र देवली भाची में शनिवार को ट्रक की टक्कर से किसान कैलाश की मौत हो गई।परिजन किसान को लेकर सआदत अस्पताल पहुंचे। सूचना पर बरौनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। टक्कर मारने वाले ट्रक को जप्त कर चालक को डिटेन किया है।