शिवपुरी-जिले के कोलारस कस्बे में शनिवार शाम 6 बजे राई रोड स्थित सामुदायिक वाचनालय भवन के समीप उस समय माहौल गर्मा गया, जब राजस्व विभाग की टीम जनपद पंचायत के नवीन कार्यालय निर्माण हेतु चिन्हित 5 बीघा शासकीय भूमि के सीमांकन के लिए पहुंची। यह भूमि कई वर्षों से शाक्य परिवार के कब्जे में है। जहां वे खेती करते रहे हैं।