कुटुंबा: 5 नवंबर को अंबा में निकाली जाएगी पिंक रैली, स्टेट स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा होंगी शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।इसके लिए प्रखंड मुख्यालय अंबा में 5 नवंबर को पिंक रैली निकली जाएगी।इस आशय की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियांशु बसु एवं अंचल अधिकारी चंद्रप्रकाश ने दी है