गुना नगर: सिलावटी गांव में मजदूरों से मारपीट, दबंग पर लगे गंभीर आरोप, केंट थाने में शिकायत
गुना के केंट थाना क्षेत्र के ग्राम सिलावटी में मजदूरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रामरती बाई के अनुसार, वह अपने भाई के साथ मजदूरी पर जा रहे थे, तभी एक दबंग ने उन्हें रोककर कम पैसों में अपने यहां काम करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की गई। घटना के बाद सभी मजदूर केंट थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी है।