हरदा: हरदा से कांग्रेस की 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू, वोट चोरी के खिलाफ गांव-गांव चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
Harda, Harda | Sep 18, 2025 कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को हरदा जिला मुख्यालय के घंटा घर चौक से 'वोट चोर-गद्दी छोड़' अभियान की शुरुआत की। इसी के तहत पार्टी ने 'वोट अधिकार यात्रा' भी शुरू की, जो आगामी एक महीने तक प्रदेश भर में चलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।