कोरांव: कोसफरा पूरा महादेव में 11000 वोल्ट करंट से बकरे की मौत, खंभे के स्टे में उतरा करंट, ग्रामीण परेशान
कोरांव थाना क्षेत्र के कोसफरा पूरा महादेव में 11000 वोल्ट के बिजली के खंभे के स्टे तार में करंट उतरने से एक बकरे की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुई, जिससे बकरा पालक चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार, कोसफरा पूरा महादेव निवासी शिव शंकर पुत्र पन्नालाल का बकरा सड़क किनारे बिजली के खंभे के पास चर रहा था।