विष्णुगढ़: विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड में भक्तिमय चैती छठ संपन्न, उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य
विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड में भक्ति और विश्वास का संगम, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही विधि-विधान से समापन हो गया। विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और 'छठी मैया' के जयकारों से गूंज उठा।