सलिहाभांठा गांव में 7 से 8 हाथियों ने फसल को किया नुकसान, रैनखोल के पहाड़ की तरफ बढ़े हाथी, ग्रामीणों में दहशत
सक्ती जिले के सलिहाभांठा गांव में 7 से 8 हाथी का दल पहुंच गया। यहां हाथियों ने किसान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मौके पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर गोपाल खैरवार, रेंजर जितेंद्र कंवर सहित अन्य लोग मौजूद हैं।