धौलपुर: डीजे कोर्ट धौलपुर ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाया 7 वर्ष का कठोर कारावास, साथ ही 5 हजार रुपये का अर्थदंड
करीब साढ़े 5 साल पुराने दुष्कर्म के मामले में जिला एवं सेशन न्यायालय धौलपुर ने एक आरोपी को 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। कोर्ट के लोक अभियोजक शैलेंद्र मथुरिया ने बताया कि मामला धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां एक पीड़िता ने 28 जुलाई 2020 को थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया