फुलवारी: फुलवारी शरीफ के महुली में जदयू कार्यकारिणी की बैठक, पूर्व मंत्री श्याम रजक ने किया संबोधन
Phulwari, Patna | Jan 10, 2025 फुलवारी शरीफ के सुइथा पंचायत के जदयू कार्यकारी कार्यकर्ताओं की महुली में शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे बैठक आयोजित की गई। जिसमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक भी शामिल हुए। यह बैठक जदयू नेता रंजीत पटेल के आवास पर आयोजित की गई। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए श्याम रजक ने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की