रायबरेली: इटैली के पीड़ित ने प्रधान के संरक्षण में लोगों से परेशान होकर डीएम कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर लगाई गुहार
जिलाधिकारी कार्यालय में 20 फरवरी से धरना प्रदर्शन शुरू कर आज 21 फरवरी शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे धरना लगातार चालू है। पीड़ित के द्वारा जानकारी दी गई है। कि ग्राम सभा के ग्राम प्रधान के संरक्षण प्राप्त व्यक्तियों ने गाली गलौज करने, तथा घर के सामने गंदगी आदि से परेशान होकर जिलाधिकारी कार्यालय में धरना शुरू किया गया है। जो कि पीड़ित ने अनिश्चितकालीन बताया है।