गुलाना: अकोदिया मंडी में प्याज की बंपर आवक, ₹2240 प्रति क्विंटल तक बिक्री, आलू और सोयाबीन भी बिक्री के लिए आया
अकोदिया कृषि उपज मंडी में सोमवार को प्याज की बंपर आवक हुई। जिससे मंडी में हर तरफ प्याज से लदे वाहन दिखाई दिए। मंडी कर्मचारी से सोमवार श्याम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अकोदिया मंडी में सोमवार को प्याज की 15481 क्विंटल आवक हुई। जो 500 रुपये से लेकर 2240 रुपए क्विंटल तक बिका। इसी के साथ मंडी में आलू की 2858 क्विंटल आवक हुई।