गम्हरिया प्रखंड के वार्ड नंबर 07 स्थित रविदास टोला में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती के दूसरे दिन संतसंग और भजन कार्यक्रम हुआ। जिग्नेश्वर जिज्ञासु बाबा ने संत रविदास के समानता और सामाजिक सुधार के संदेश पर प्रकाश डाला। भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।