कटिहार: गांव चलो अभियान के तहत कटिहार एमएलसी पहुंचे समेली प्रखंड, लोगों को किया संबोधित
भाजपा के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत समेली में भी कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जहां कटिहार एमएलसी अशोक अग्रवाल कार्यालय में पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। जहां गांव चलो अभियान की सफलता को लेकर एमएलसी के द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए।