हुज़ूर: पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के चार इमली स्थित सरकारी आवास में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Aug 17, 2024 भोपाल में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह जी के चार इमली स्थित सरकारी आवास में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश जारी है। चोरी किए गए 15 हजार के कैश को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों ने एक दर्जन अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।