श्योपुर: पुलिस अधीक्षक ने फरार चोर मिच्चू पर ₹2000 का इनाम घोषित किया, सूचना मिलने पर थाने में जानकारी देने की अपील
श्योपुर। श्योपुर पुलिस ने एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी में जनसहयोग बढ़ाने के लिए इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने सोमवार को शाम 05 बजे मध्यप्रदेश पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80-बी(1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए आरोपी विजय उर्फ मिच्चू पुत्र सुरेश राव पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।